तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीण को कुचला:रिश्तेदार के साथ जा रहे थे, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू की

Sep 25, 2026 - 17:45
0
तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीण को कुचला:रिश्तेदार के साथ जा रहे थे, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू की
एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 55 साल के ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा कासगंज रोड पर हुआ। मृतक की पहचान कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र के रानामऊ गांव निवासी मिजाजी लाल पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। वह एक रिश्तेदार के साथ गांव जा रहे थे। ऑटो पकड़ने के लिए पैदल जा रहे थे जानकारी के मुताबिक, मिजाजी लाल अपने रिश्तेदार श्यामवीर सिंह के साथ जा रहे थे। दोनों ऑटो पकड़ने के लिए पैदल चल रहे थे। इसी दौरान मिजाजी लाल पीछे रह गए। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक आगे निकल गया टक्कर लगने के बाद मिजाजी लाल सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज अभिषेक वत्सल ने बताया कि मिजाजी लाल सड़क पार कर रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User