कोर्ट ने आरोपी युवक के साथ जाने की दी अनुमति:अयोध्या के रुदौली से लापता हुई थी युवती, परिजनों ने 4 लोगों पर दर्ज कराया था केस

Sep 25, 2026 - 17:45
0
कोर्ट ने आरोपी युवक के साथ जाने की दी अनुमति:अयोध्या के रुदौली से लापता हुई थी युवती, परिजनों ने 4 लोगों पर दर्ज कराया था केस
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक हफ्ते पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां युवती के बयान के आधार पर उसे उस युवक के साथ जाने की इजाजत मिल गई, जिसके साथ वह घर से गई थी। इस मामले में युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। परिजनों के मुताबिक, युवती कुछ समय पहले संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि गांव का ही एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ युवती को अपने साथ लेकर कहीं गया है। इसके बाद परिजनों ने रुदौली कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर युवती की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने शुक्रवार 25 सितंबर को बताया कि युवती और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल जांच कराया और जरूरी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में युवती के बयान दर्ज हुए। बयान में युवती ने उस आरोपी युवक के साथ जाने की इच्छा बताई, जिसके साथ वह घर से गई थी। युवती के बयान के आधार पर कोर्ट ने उसे संबंधित युवक के साथ जाने की इजाजत दे दी। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश और युवती के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User