भारत-नेपाल सीमा के 300 गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा यात्रा:लखीमपुर खीरी में 7वें संस्करण की बैठक, 3 लाख लोगों के इलाज का लक्ष्य

Oct 11, 2026 - 13:50
0
भारत-नेपाल सीमा के 300 गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा यात्रा:लखीमपुर खीरी में 7वें संस्करण की बैठक, 3 लाख लोगों के इलाज का लक्ष्य
श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के सातवें संस्करण की तैयारियों को लेकर लखीमपुर खीरी में एक बैठक हुई। यह बैठक रविवार 11 अक्टूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनएमओ ने आयोजित की। इस अभियान का लक्ष्य 21 से 24 नवंबर तक भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिलों के करीब 300 गांवों में तीन लाख लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लॉक के 25 और पलिया ब्लॉक के 26 गांवों को इसमें शामिल किया गया है। इस अभियान में देशभर से लगभग 1500 डॉक्टर और 150 चिकित्सा संस्थान हिस्सा लेंगे। बैठक में चिकित्सा शिविरों, टीमों की तैनाती और संसाधनों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कार्यकर्ताओं से 'नर सेवा, नारायण सेवा' की भावना के साथ सहयोग करने को कहा। बैठक में एनएमओ के अधिकारी, डॉक्टर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User