तेज रफ्तार कार ने ई-स्कूटी सवार को रौंदा, मौत:बांदा के बदौसा रोड पर हादसा, बाजार से घर लौट रहा था युवक; केस दर्ज
बांदा के अतर्रा में बदौसा रोड पर इंडियन बैंक के सामने एक तेज रफ्तार कार ने ई-स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-स्कूटी सवार उमाकांत कुशवाहा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी भी बुरी तरह खराब हो गई। उमाकांत कुशवाहा भागवत नगर, बदौसा रोड के रहने वाले थे। वे बाजार से ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के छोटे भाई विनोद कुमार कुशवाहा ने अतर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस नंबर 0364/2026 दर्ज किया है। मामले में बीएनएस की धारा 281, 106(1) और 324(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है। सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा इसकी जांच कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)