भारत विकास परिषद का सेवा कार्य:आश्रम में जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल सहित जरूरत का सामान किया वितरित

Oct 09, 2026 - 15:15
0
भारत विकास परिषद का सेवा कार्य:आश्रम में जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल सहित जरूरत का सामान किया वितरित
बुलंदशहर में भारत विकास परिषद की सेवार्थ शाखा की ओर से संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को राशन सामग्री और वस्त्र वितरित किए गए। राशन सामग्री में आटा, चावल, दाल, मसाले, तेल, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सामान शामिल रहे। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने जरूरतमंदों को सामग्री वितरित कर सहयोग किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, विकास ग्रोवर, राजेश गुप्ता और चन्द्र भूषण मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिषद की ओर से संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन वृद्धाश्रम में राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सामान वितरित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User