ललितपुर-राजघाट मार्ग पर अवैध निर्माण हटाने की मांग:वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन, हादसों का खतरा बढ़ने की जताई आशंका

Oct 09, 2026 - 15:15
0
ललितपुर-राजघाट मार्ग पर अवैध निर्माण हटाने की मांग:वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन, हादसों का खतरा बढ़ने की जताई आशंका
ललितपुर मुख्यालय से राजघाट जाने वाले मार्ग पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवलिया के नेतृत्व में वकीलों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिकायत में बताया गया कि ललितपुर-राजघाट मार्ग उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाला खास सड़क मार्ग है। इस पर छोटे-बड़े और भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क के दोनों ओर बिना अनुमति के निर्माण और कब्जे की शिकायतें मिली हैं। इसमें सिवनीखुर्द, सिलगन, रावगढ़, गनगौरा, टोरिया, मडवारी, कालापहाड़, चौरसिल जैसे कई गांवों का जिक्र है। बार एसोसिएशन ने ग्राम सभाओं की भूमि पर अवैध कब्जों और निर्माण की जांच की मांग की है। सभी मार्गों पर अतिक्रमण से लोग परेशान वकीलों ने कहा कि सड़क किनारे बिना अनुमति के निर्माण से ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है और हादसों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नियम के हिसाब से कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के सभी मार्गों पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। ज्ञापन देते समय महामंत्री लखन यादव, शरद चौबे, हरदयाल सिंह लोधी सहित कई वकील मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User