ललितपुर में नहर में गिरी बाइक, मौत:खेरीडांग-बरौदा के बीच मोड़ पर हुआ हादसा, सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Oct 14, 2026 - 12:55
0
ललितपुर में नहर में गिरी बाइक, मौत:खेरीडांग-बरौदा के बीच मोड़ पर हुआ हादसा, सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
ललितपुर के बार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार ड्राइवर की मौत हो गई। खेरीडांग और बरौदा डांग गांव के बीच नहर के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में बाइक सवार का सिर नहर में पड़े बड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नहर के पास मोड़ पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अपाचे बाइक नहर के पास मोड़ से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बाइक सवार का सिर नहर में पड़े पत्थर से टकराने के कारण उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान, परिजनों को दी सूचना मृतक की पहचान तेरईफाटक निवासी ब्रजलाल पुत्र शिवलाल के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। हादसे में शामिल अपाचे बाइक का नंबर यूपी 94 एके 7190 बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बार थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तेज रफ्तार भी हो सकती है हादसे की वजह थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि नहर के किनारे सड़क पर मोड़ है। ऐसे में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की आशंका है। बाइक की तेज रफ्तार भी हादसे की वजह हो सकती है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User