युवा व्यापार मंडल की नई टीम घोषित:सौरभ गुप्ता बने युवा अध्यक्ष, सौरभ गोसाई को महामंत्री की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की कानपुर महानगर युवा इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की संस्तुति पर प्रदेश प्रभारी एवं कानपुर महानगर अध्यक्ष कपिल सभरवाल ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें सौरभ गुप्ता को युवा अध्यक्ष और सौरभ गोसाई को युवा महामंत्री बनाया गया है। स्वयं नंदा, नितिन छाबड़ा, भरत त्रिवेदी, अनुज जायसवाल और डॉ. दीपक श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कुलमीत छाबड़ा और करण सयाल मंत्री, राहुल सेठ और रोमी बग्गा संगठन मंत्री तथा हर्षदीप सिंह जिमी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, आशीष गुप्ता, शशांक अरोरा, अनुभव चड्ढा और निकुंज सेठी को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में कुल 16 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)