भास्कर निषाद बोले-गुंडों और माफियाओं की पार्टी है सपा:अब चुप नहीं बैठेगा निषाद समाज, गोरखपुर में वकील से अभद्रता का किया विरोध
गोरखपुर प्रेस क्लब में अधिवक्ता नगीना साहनी के साथ हुई अभद्रता का मामला अब पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी पर सीधा और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है। भास्कर निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान अब साफ हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेताओं द्वारा की गई यह हरकत दिखाती है कि पार्टी पूरी तरह “गुंडों और माफियाओं” के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि सत्ता में न रहते हुए भी अगर यह हाल है, तो आगे क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पूरे समाज पर हमला है यह एक थप्पड़ भाजपा नेता ने कहा कि नगीना साहनी पर हाथ उठाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि अधिवक्ताओं, पिछड़े वर्ग, मछुआरा और निषाद समाज के आत्मसम्मान पर सीधा वार है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे समाज को आहत किया है और इसका जवाब जरूर मिलेगा। भास्कर निषाद ने कहा कि निषाद समाज का संबंध भगवान राम और निषादराज से जुड़ा है। ऐसे में इस समाज का अपमान करना सीधा-सीधा आस्था पर चोट करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस अपमान को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। कार्रवाई के साथ सख्त चेतावनी उन्होंने कहा कि मामले में FIR दर्ज हो चुकी है और पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भास्कर निषाद ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। अगर नगीना साहनी भाजपा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है, चाहे वह किसी भी समाज से आता हो। मोदी सरकार में मिला असली सम्मान उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़े, दलित और वंचित समाज को पहली बार असली सम्मान और भागीदारी मिली है। भाजपा ही वह पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)