यूपी से राज्यसभा भेजे जा सकते महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री:भाजपा ने 8 सीटों के लिए 24 नाम दिल्ली भेजे; 2 ब्राह्मण नेताओं को टिकट मिलना तय

Oct 04, 2026 - 16:56
0
यूपी से राज्यसभा भेजे जा सकते महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री:भाजपा ने 8 सीटों के लिए 24 नाम दिल्ली भेजे; 2 ब्राह्मण नेताओं को टिकट मिलना तय
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई ने 8 सीटों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को 24 संभावित उम्मीदवारों के नाम भेज दिए हैं। इन चेहरों में जौनपुर से आने वाले कृपा शंकर सिंह की दावेदारी भी सामने आ रही है। कृपा शंकर सिंह, 2024 से 2009 के बीच महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें जौनपुर सीट से प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हार के बावजूद वह जौनपुर और आसपास के पूर्वांचल इलाके में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर भारतीय समाज, विशेषकर मुंबई और महाराष्ट्र में रहने वाले यूपी के लोगों के बीच उनका मजबूत जनाधार माना जाता है। भाजपा उन्हें राज्यसभा भेजकर पूर्वांचल के क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को संतुलित करने की रणनीति पर विचार कर सकती है। ब्राह्मण वर्ग पर भाजपा का फोकस, 2 सीटों के लिए रेस में 7 बड़े नाम पैनल के मुताबिक, राज्यसभा जाने वाली 8 सीटों में से 2 सीटों पर ब्राह्मण चेहरे को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके पीछे पार्टी का उद्देश्य प्रबुद्ध वर्ग को साधकर राजनीतिक संदेश देना है। ब्राह्मण कोटे से जिन प्रमुख चेहरों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं, उनमें शामिल हैं- इन दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर है और अंतिम फैसला दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा। सपा को जवाब देने की तैयारी कर रहे जयंत चौधरी भाजपा अपने एनडीए के सहयोगी रालोद को एक राज्यसभा सीट दे सकती है। हालांकि, रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को लेकर एक दिलचस्प स्थिति बनी हुई है। जयंत चौधरी वर्तमान में सपा के सहयोग से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जयंत पर तंज कसते हुए कहा था कि “जिन अठन्नी-चवन्नी को रुपया बनाया था, वो अब छोड़कर चले गए।” रालोद और भाजपा के रणनीतिकारों को डर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और सपा इस मुद्दे को फिर से भुना सकते हैं कि जयंत सपा के समर्थन की बदौलत ही राज्यसभा में बैठे हैं। जयंत के समर्थकों की मंशा है कि वे अपने मौजूदा कार्यकाल से इस्तीफा दें। भाजपा के सहयोग से नए सिरे से राज्यसभा चुनाव जीतकर जाएं, ताकि विपक्षी आरोपों की हवा निकाली जा सके। इसके अलावा, जयंत की जगह उनकी पत्नी (चारू चौधरी) को राज्यसभा भेजने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं, हालांकि पार्टी के किसी आधिकारिक सूत्र ने अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। ------------- ये भी पढ़ें- अखिलेश बोले-लड़ाई ये नहीं कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी:कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच कहा-मकसद गठबंधन की जीत यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर असमंजस और खींचतान बढ़ती जा रही है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग से ज्यादा जीत मायने रखनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User