भदोही में 71 जगह जलेगा रावण का पुतला:15 से 25 फीट के पुतले, पुलिस ने रूट डायवर्ट किए; शाम को मनेगी विजयदशमी
भदोही जिले में मंगलवार को विजयदशमी पर्व मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम को जिले के अलग-अलग स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों की पहचान करने के साथ सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अग्निशमन विभाग की तैनाती की तैयारी पूरी कर ली है। जिले में कुल 71 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। गोपीचंद रामलीला मैदान में 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। वहीं, भदोही में 20 फीट का पुतला बनाया गया है। अन्य कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 फीट तक के पुतलों का दहन किया जाएगा। मेलों में मौत का कुआं, झूले और दुकानों की रौनक विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मेले भी लगाए गए हैं। इनमें मौत का कुआं, झूले और खाने-पीने सहित अन्य सामान की दुकानें सजाई गई हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने इंतजाम किए हैं, ताकि आयोजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और व्यवस्था बनी रहे। गोपीगंज और ज्ञानपुर में रूट डायवर्जन विजयदशमी के कार्यक्रमों और मेलों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गोपीगंज और ज्ञानपुर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों पर अग्निशमन विभाग की तैनाती की व्यवस्था भी की है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)