दीपोत्सव से पहले अयोध्या में सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े:श्रीराम चिकित्सालय में मरीजों की संख्या में वृद्धि, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद अयोध्या में मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। दीपोत्सव के पहले सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजकीय श्री राम चिकित्सालय में भी इन समस्याओं से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने की शिकायत भी सामने आ रही है राजकीय श्री राम चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा ने लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर लापरवाही न करें और बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं का सेवन करने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, आराम करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। साथ ही घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। डेंगू की आशंका होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार जांच कराएं डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि बुखार के साथ तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, लगातार उल्टी, पेट में तेज दर्द, जोड़ों में दर्द चकत्ते पादना या खून आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। डेंगू की आशंका होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार जांच कराएं। प्लेटलेट्स कम होने का मतलब हर बार डेंगू होना नहीं उन्होंने कहा किप्लेटलेट्स कम होने का मतलब हर बार डेंगू होना नहीं है, इसलिए जांच के बाद ही बीमारी की पुष्टि जरूरी है चिकित्सकों की सलाह है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और लक्षण दिखाई देने पर समय से उपचार कराएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)