भदोही में जिपं सदस्य के घर 15 लाख की चोरी:छत के रास्ते घुसे, सोने-चांदी समेत नगदी ले गए; पुलिस जांच में जुटी

Oct 09, 2026 - 16:04
0
भदोही में जिपं सदस्य के घर 15 लाख की चोरी:छत के रास्ते घुसे, सोने-चांदी समेत नगदी ले गए; पुलिस जांच में जुटी
भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के दुलही की बारी कोइरौना गांव में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता छाया राम मोहन मिश्र के घर चोरी हुई। बीती रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने चार कमरों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन व नगदी ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे और बरामदे में सो रहे थे, जिससे उन्हें चोरी का पता नहीं चला। सुबह कमरे खुले और बक्सों के ताले टूटे देखकर परिजनों को चोरी का पता चला। सूचना पर कोइरौना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के गांवों में हाल ही में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User