भदोही में जल जमाव से परेशान ग्रामीण:नाली और सड़क बनाने की मांग की, लोग बोले- प्रधान ने मना किया

Oct 01, 2026 - 15:29
0
भदोही में जल जमाव से परेशान ग्रामीण:नाली और सड़क बनाने की मांग की, लोग बोले- प्रधान ने मना किया
औराई विकासखंड के हरीनारायणपुर गांव के ग्रामीण गुरुवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में नाली और सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने सड़क पर जल जमाव की समस्या से छुटकारा दिलाने की भी अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने लंबे समय से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली नहीं बनवाई है। इससे सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाती है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है, कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। पानी निकलने के बाद सड़क पर गंदगी से कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने ग्राम प्रधान से मिलकर नाली और सड़क बनवाने की मांग की, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। इस मौके पर संतोष कुमार मौर्य, जितेंद्र कुमार मौर्य, रामकुमार मोर, सोन मोर, सत्यम मोर, प्रमोद कुमार और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User