भदोही में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम संपन्न:मिठाई लाल बोले- अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना समाजवादी आंदोलन की मूल भावना
भदोही में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार शाम 4:30 बजे औराई विधानसभा के खमरिया नगर में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में संविधान बचाने, समानता, सामाजिक न्याय और शिक्षा पर जोर दिया गया। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना और समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना ही समाजवादी आंदोलन की मूल भावना है। उन्होंने बहुजन समाज से आह्वान किया कि वे वोटों का बंटवारा न करें। भारती ने कहा, 'बहुजन समाज विचार करो, कब तक सहोगे जुल्म-अत्याचार।' उन्होंने लोगों से इस बार समाजवादी पार्टी को एकतरफा वोट देकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने की अपील की। मिठाईलाल भारती ने कहा कि बाबा साहब के समानता और शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने महिलाओं, किसानों, छात्रों और नौजवानों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की, ताकि पीड़ित, दुखी और अपमानित समाज मजबूत और सशक्त बन सके। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और विधायक जाहिद बेग ने की। कार्यक्रम में अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर गौतम, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, केशनारायण यादव, मधुबाला पासी, श्यामला सरोज, जटाशंकर मौर्य, नरेंद्र बिंद, बिंदु सरोज, संतोष यादव, आसिफ खां, कल्लन यादव, सलाउद्दीन अंसारी, सरिता बिंद, पंचलाल सरोज, रामयज्ञ पाल, दिलीप कनौजिया, दीपनारायण भारती, गुलाब राईन, प्रमिला यादव, हसनैन अंसारी, संदीप मंकी यादव, कमला महतो, अतुल यादव, रवि यादव, गुलाब यादव, हरिओम मौर्य, बैजनाथ यादव, राजन यादव, हिमांशु यादव, राघोराम पाल, शिवदीप यादव, सालिम राईन, अमरनाथ यादव, जितेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, मनोज कनौजिया, राकेश यादव प्रधान, घनश्याम, विजय बिंद, गुलाबा देवी, सरोजा देवी, गिरजा यादव, बुधिराम खलीफा, जगदेई देवी, गोरहरको, बसंती देवी, विनीत सरोज, सुभाष यादव, नीरज सरोज, लहरी यादव, महेंद्र सरोज, शेषमणि गौतम, सूरज सरोज, शिव सरोज, नन्हे सरोज, पप्पू सरोज, जिला कार्यालय प्रभारी गामाप्रसाद यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू समेत कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)