भदोही में सड़क पर प्रसूता की डिलीवरी:जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई
भदोही के महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर एक प्रसूता की डिलीवरी हुई। इस घटना पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही ने नाराजगी जताई। कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी और दयाशंकर पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जोरई गांव पहुंचा। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया। दयाशंकर पांडेय ने कहा कि यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है, भाजपा के स्वास्थ्य दावों पर सवाल उठाती है। वसीम अंसारी ने कहा कि अस्पताल के दरवाजे पर प्रसूता को सड़क पर बच्चे को जन्म देना दावों की हकीकत बताता है। कांग्रेस ने जातिगत भेदभाव के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। वसीम अंसारी ने हीमोग्लोबिन के आंकड़ों (5 ग्राम और 9.8 ग्राम) की स्वतंत्र जांच और लैब रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को आर्थिक व चिकित्सकीय सहायता, अस्पताल की जवाबदेही और स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)