झांसी में बीच सड़क पर युवक को नंगा करके पीटा:छेड़छाड़ करने पर युवती ने शोर मचाया, लोगों ने गिराकर लात-घूसे, चप्पलें मारीं
झांसी में शुक्रवार को युवती से छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले की लोगों ने पिटाई कर दी। नंगा करके उसे सड़क पर गिरा दिया और फिर लात-घुसे और चप्पलों की बारिश कर दी। करीब 10 मिनट तक उसे पीटा गया। इससे उसके सिर में खून निकल आया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने उसे बचाया और लोगों को दूर कर दिया। चोट लगने से उसके सिर में खून निकल आया। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें लोग कह रहे हैं कि युवक छेड़छाड़ कर रहा था। वीडियो में युवक कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। युवक का परिवार युवक को मानसिक रूप से कमजोर बता रहा है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के कचहरी चौराहा के पास का है। लड़की को पकड़ लिया था प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को कचहरी चौराहो पर एक दुकान पर एक युवती काम कर रही थी। इस दौरान पंकज नाम का युवक दुकान में पहुंच गया। आरोप है कि उसने युवती को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। यह देख युवती चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जब युवती ने छेड़छाड़ करने की बात बताई तो लोग आग बबूला हो गए और दौड़कर युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। जिसने भी छेड़छाड़ की बात सुनी, उसी ने युवक पर हाथ साफ किए। आलम यह हुआ कि युवक के पूरे कपड़े फट गए और अर्धनग्न हालत में सड़क पर गिर गया। तब भी लोग उस पर लात-घूसे और चप्पलों की बारिश करते रहे। इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही पहुंचा और उसने युवक को भीड़ से बचाया। इसके बाद थाने की पुलिस पहुंच गई और युवक को अपने साथ ले गई। कोई तहरीर नहीं मिली है जेल चौकी प्रभारी मोहित तोमर ने बताया- लोगों का आरोप है कि पंकज एक युवती से छेड़छाड़ कर रहा है। परिवार ने पंकज के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात कही है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। अभी तक युवती ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)