भदोही में सड़क पर प्रसव मामले में जिला-अस्पताल पर एक्शन:इमरजेंसी डॉक्टर की सेवा खत्म, स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन रोका; स्टाफ नर्स का तबादला
भदोही में ज्ञानपुर जिला अस्पताल के गेट के सामने गर्भवती महिला के सड़क पर प्रसव के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। इमरजेंसी सेवा में तैनात एक डॉक्टर की सेवा समाप्त कर दी गई है। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन रोक दिया गया है, जबकि एक स्टाफ नर्स का तबादला किया गया है। एक अन्य स्टाफ नर्स का तीन दिन का वेतन भी रोकने की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा सीएमएस और महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। यह घटना मंगलवार को ज्ञानपुर जिला अस्पताल के गेट के सामने हुई थी। यहां एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि मुसहर जाति की प्रसूता को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया और उसे रेफर कर दिया गया था। इसके बाद महिला ने अस्पताल के गेट के सामने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में कराया भर्ती मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज परिजनों को समझाया और इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में तैनात डॉक्टर की सेवा खत्म कर दी गई। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन रोक दिया गया, जबकि एक स्टाफ नर्स का तबादला किया गया है। दूसरी स्टाफ नर्स का तीन दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है। वहीं, सीएमएस और महिला चिकित्सक के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)