भदोही में सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोका:वीएचएनडी सत्र के निरीक्षण में ड्यूटी से मिलीं गायब, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Oct 06, 2026 - 08:55
0
भदोही में सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोका:वीएचएनडी सत्र के निरीक्षण में ड्यूटी से मिलीं गायब, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके चक ने सोमवार को हरियावां में आयोजित वीएचएनडी सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) प्रीति राव ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वीएचएनडी सत्र के दौरान महिलाओं और बच्चों को विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और आम लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिलीं मौजूद निरीक्षण के दौरान एएनएम सुनीता मौर्या, आशा सीमा देवी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थीं। सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों से वीएचएनडी सत्र में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई सीएमओ डॉ. एसके चक ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी समय पर अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय से मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User