भदोही में संयुक्त बाम मोर्चा ने कलेक्टर पर प्रदर्शन किया:ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संयुक्त बाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई। मोर्चा ने एसआईआर प्रक्रिया रोकने और मतदाता सूचियों से गलत तरीके से हटाए गए लोगों के मतदान अधिकार बहाल करने की भी मांग की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल करने पर जोर दिया। ज्ञापन में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था बदलने की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति (जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश हों) के आधार पर नई व्यवस्था लागू करने को कहा गया। इस मौके पर रंजीत यादव, भान सिंह मौर्य, इंद्र देवपाल, राजेंद्र प्रसाद, श्रीराम बिन्द, रामलाल यादव, मनोज कुमार, भू लाल, अख्तर, अहमद अली, ज्ञान प्रकाश और संतोष कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)