फतेहाबाद में गणपति विसर्जन:जयकारे लगे, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Sep 26, 2026 - 13:11
0
फतेहाबाद में गणपति विसर्जन:जयकारे लगे, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
फतेहाबाद कस्बे और ग्रामीण अंचल में 10 दिनों तक विराजमान रहने के बाद शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का यमुना नदी में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। राजपूत मोहल्ला सहित अन्य पंडालों व ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ शोभायात्रा निकालते हुए घाटों पर पहुंचे। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। प्रशासन ने विसर्जन के लिए शंकरपुर, बरीपुरा, स्वारा और जोनेश्वर घाट चिन्हित किए थे। एसएचओ फतेहाबाद ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी घाटों पर पुलिस बल, गोताखोरों और नावों की मुस्तैद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User