भदपुरा में सेवा संकल्प अभियान:सजी भव्य रंगोली, महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भदपुरा में प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर बनाई गई रंगोली के जरिए प्रधानमंत्री के विभिन्न कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को बड़ी ही खूबसूरती से उकेरा गया, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में कला के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की झलक भी देखने को मिली। इस दौरान तीन महिलाओं (बहनों) की गोद भराई की रस्म अदा की गई, वहीं दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश कुमार शाक्य, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा, सीडीपीओ विष्णु पांडे, प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रताप, राजेंद्र कुमार, जयवीर वर्मा, शैलेंद्र कुमार और दिनेश कुमार सहित कई अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)