विधान परिषद चुनाव में 6 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज:लखनऊ स्नातक के 5, शिक्षक सीट पर 1 नामांकन निरस्त; स्क्रूटनी में मिली खामियां
विधान परिषद के लखनऊ स्नातक और लखनऊ शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई। मंडलायुक्त कार्यालय में हुई जांच के दौरान कुल छह नामांकन पत्र खारिज किए गए। इनमें लखनऊ खंड स्नातक के पांच और लखनऊ खंड शिक्षक के एक प्रत्याशी का नामांकन शामिल है। मंडलायुक्त-रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की नियमानुसार गहन जांच की गई। जांच में मिली कमियों के आधार पर मेरिट के अनुसार नामांकन पत्र निरस्त किए गए। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। स्नातक सीट के पांच पर्चे खारिज लखनऊ खंड स्नातक सीट पर अवनीश कुमार वर्मा निवासी धौरहरा, प्रतापगढ़, कांति सिंह निवासी मंसारा, बाराबंकी, राम चंद्र तिवारी निवासी रमापुर बाबूगंज, प्रतापगढ़, विनोद कुमार वर्मा निवासी एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ और चंद्रभान मौर्य निवासी डलमऊ, रायबरेली के नामांकन खारिज किए गए। सभी निर्दलीय प्रत्याशी थे। शिक्षक सीट पर एक नामांकन निरस्त लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर हरदोई के सिविल लाइन निवासी निर्दलीय प्रत्याशी विद्या सागर का नामांकन खारिज किया गया। मंडलायुक्त ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच नियमों के अनुसार की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)