छात्र नेताओं का बलिया बंद का ऐलान:घंटों चली वार्ता, नहीं निकला समाधान; बोले- 9 अक्टूबर को बंद रहेगा बलिया
बलिया में छात्रवृत्ति, टैबलेट-मोबाइल और किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने 9 अक्टूबर को बलिया बंद का ऐलान किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे छात्र नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की। घंटों चली वार्ता के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। प्रशासन ने शासन स्तर का बताया मामला वार्ता के दौरान अधिकारियों ने छात्र नेताओं को बताया कि उनकी मांगों को शासन के लिए भेज दिया गया है। किसानों की कर्जमाफी और छात्रवृत्ति से जुड़ा मामला शासन स्तर का बताया गया। वहीं टैबलेट और मोबाइल को लेकर अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी। संवाद भी जारी, आंदोलन की तैयारी भी पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि संवाद से ही समस्याओं का समाधान संभव है। इसलिए अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रहेगी। साथ ही आंदोलन की तैयारी भी चलती रहेगी। 9 अक्टूबर को बंद का ऐलान नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अधिकारियों के साथ अभी कोई सार्थक वार्ता नहीं हुई है। संभावना है कि प्रशासन दोबारा छात्र नेताओं को बातचीत के लिए बुलाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 9 अक्टूबर को छात्रों और जनसमर्थन के साथ बलिया बंद किया जाएगा। 5 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में किया था प्रदर्शन छात्र-छात्राओं और छात्र नेताओं ने 5 अक्टूबर को छात्रवृत्ति, किसानों की कर्जमाफी समेत अन्य मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान ऐलान किया गया था कि 8 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 अक्टूबर को बलिया बंद कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)