भदरस में भद्रकाली मंदिर पर भंडारा:श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, दिया सेवा और सद्भाव का संदेश

Oct 15, 2026 - 09:17
0
भदरस में भद्रकाली मंदिर पर भंडारा:श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, दिया सेवा और सद्भाव का संदेश
कानपुर के मां भद्रकाली मंदिर में ‘नौ देवी, नौ दिन, नौ भंडारा’ अभियान के तहत भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने मां भद्रकाली के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने आयोजन में शामिल संतों, वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां भद्रकाली से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर शिवशक्ति अखाड़ा प्रमुख महंत मधुराम शरण शिवा, बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा, जिला मंत्री कानपुर ग्रामीण सौरभ कुशवाहा, कमलेश त्रिवेदी, राकेश चौधरी, वीरेंद्र वर्मा, दीपू द्विवेदी, किशन शुक्ला, पंकज द्विवेदी और कृष्णा बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User