बहेड़ी क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची:जय नारायण पर 2-1 की जीत, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बरेली में जेएंडए इंटरनेशनल स्कूल बहेड़ी की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में जय नारायण स्कूल को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की जीत पर विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक सलीम अख्तर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टीम के कोच परमानंद गौर और आसिफ अल्वी से टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने भी पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कोच परमानंद गौर के मार्गदर्शन में टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने पूरी टीम, कोच परमानंद गौर, आसिफ अल्वी और सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)