भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि:अजय राय बोले- उनका बलिदान और विचार युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणापुंज रहेंगे

Sep 28, 2026 - 17:10
0
भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि:अजय राय बोले- उनका बलिदान और विचार युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणापुंज रहेंगे
स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर भगत सिंह को याद किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह का बलिदान और उनके विचार देश की युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने बहुत छोटी उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके भीतर देशभक्ति का जज्बा और वैचारिक स्पष्टता थी, जिसने पूरे देश में क्रांति की अलख जगाई। अजय राय ने कहा कि आज के दौर में भगत सिंह के सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद रखना और उनके विचारों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी राम गोपाल मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमित राय, सर्वेश श्रीवास्तव और मुन्ना लाल भारती समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User