माकपा ने भगत सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि सभा की:शोषण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प दोहराया, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Sep 28, 2026 - 17:10
0
माकपा ने भगत सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि सभा की:शोषण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प दोहराया, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इटावा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में शहीद भगत सिंह की 120वीं जयंती पर सोमवार सुबह 11 बजे पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष माकपा राज्य राज्य मंत्री परिषद सदस्य कामरेड मुकुट सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया। उनका संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। सरकार पर लगाए गंभीर आरोप मुकुट सिंह ने कहा कि आज डबल इंजन सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने घुटने टेक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट और सांप्रदायिक गठजोड़ जनता के जीवन और जीविका पर हमला कर रहा है। ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने मांग उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान की पवित्रता और संसदीय लोकतंत्र को चोट पहुंचाकर संविधान पर ही हमला बोला है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। सभा में प्रेम शंकर यादव, डॉ. शौकीन सिंह, सकट नारायण सविता, राजेश्वरी यादव, मनोज राठौर, शशिकांत मिश्र और जय नारायण ने भी भगत सिंह को याद किया। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User