भगवान राम की बारात में बारातियों को मिलेगा मटर पनीर:फर्रुखाबाद में सजाई जा रही जनकपुरी, 160 साल पुरानी रामलीला में तैयारी

Oct 12, 2026 - 20:50
0
भगवान राम की बारात में बारातियों को मिलेगा मटर पनीर:फर्रुखाबाद में सजाई जा रही जनकपुरी, 160 साल पुरानी रामलीला में तैयारी
फर्रुखाबाद शहर में आज देर शाम भगवान राम की बारात निकलेगी। देर रात तक यह बारात लिंजीगंज स्थित जनकपुरी पहुंचेगी। यहां जनकपुरी को खास तौर पर सजाया गया है और पंडाल लगाने का काम शाम 8 बजे भी चल रहा था। बारातियों के लिए खाने की खास व्यवस्था की गई है। उन्हें मटर पनीर, चार तरह की सब्जियां (मिक्स वेज सहित), रसगुल्ला और एक अन्य मिठाई परोसी जाएगी। करीब 400 लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। शहर में 160 साल पुरानी रामलीला का आयोजन होता है। लिंजीगंज में हर साल जनकपुरी बनाई जाती है, जहां विधि-विधान से भगवान राम का विवाह संपन्न होता है। बारात रात 1 बजे तक जनकपुरी पहुंचेगी। सड़क के दोनों ओर लाइटिंग लगाई गई है। पुराने गेट को भी झालरों से सजाया गया है, जिस पर भगवान राम और सीता के विग्रह बने हैं। गेट के पास जयमाल के लिए स्टेज बनाई जा रही है। जयमाल के बाद भंवरें पड़ेंगी और सुबह 4 बजे मां जानकी की विदाई होगी। सुबह कलेवा का भी आयोजन होगा। नौटंकी का भी होता आयोजन बताया गया कि जनकपुरी में नौटंकी का भी आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम भी रात भर आयोजित होता है। वहीं बड़ी संख्या में लोग यहां जमा रहते हैं। बताया गया कि लिंज़ीगंज के जितने दुकानदार हैं। वह सभी लोग मिलकर इस कार्यक्रम को करते हैं। श्यामसुंदर गुप्ता ने बताया गया कि यहां विवाह के बाद बरातियों सहित भगवान को दक्षिणा भी दी जाती है। जो कमेटी के पदाधिकारी हैं वह कन्यादान की रस्म को करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User