भक्तिनपुरवा में भंडारा 12 को:बंटेगा महाप्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की

Oct 07, 2026 - 16:45
0
भक्तिनपुरवा में भंडारा 12 को:बंटेगा महाप्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की
मैथा ब्लॉक के भक्तिनपुरवा गांव में ब्रह्मदेव बाबा की कृपा से 12 अक्टूबर (सोमवार) को एक विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के लिए यह धार्मिक आयोजन आस्था और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार संजीव मोहन शर्मा, राजेंद्र पाल और संतोष पाल ने बताया कि भंडारे का शुभारंभ सोमवार दोपहर 12:00 बजे से होगा, जो प्रभु इच्छा तक अनवरत चलता रहेगा। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। वहीं, कार्यक्रम के व्यवस्थापक विकास पाल ने जानकारी दी कि दूर-दराज से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी भी भक्त को कोई असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User