सहारनपुर में 4 करोड़ की स्मैक पकड़ी-एक तस्कर गिरफ्तार:2 किलो 24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, मोबाइल से खंगाला जा रहा नेटवर्क

Oct 07, 2026 - 16:45
0
सहारनपुर में 4 करोड़ की स्मैक पकड़ी-एक तस्कर गिरफ्तार:2 किलो 24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, मोबाइल से खंगाला जा रहा नेटवर्क
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जनकपुरी पुलिस, एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 2 किलो 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए है। आरोपी के पास से 300 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला है। मैग्नेट होटल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गिरफ्तार आरोपी की पहचान साकिर पुत्र महमूद उर्फ भूरा, निवासी नूर मस्जिद वाली गली, मोहल्ला तकिया खानआलमपुरा, थाना जनकपुरी के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्मैक तस्करी से जुड़ा एक आरोपी इलाके में नशीले पदार्थ की खेप लेकर घूम रहा है। इसके बाद जनकपुरी पुलिस समेत एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी शुरू की। संयुक्त टीम ने मैग्नेट होटल के पास रजवाहे की पटरी पर चकहरेटी की तरफ संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 2 किलो 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कहां से आई स्मैक, किसे सप्लाई होनी थी? इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे इतनी बड़ी खेप कहां से मिली और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। NDPS एक्ट में केस, कोर्ट में पेशी पुलिस ने थाना जनकपुरी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में जनकपुरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चीमा, एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी संजीव कुमार, एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सक्सेना, स्वाट प्रभारी नीरज पंवार समेत विभिन्न पुलिस टीमों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User