बहन की शादी में आई महिला की गला रेतकर हत्या:सहारनपुर के नानौता में पति ने भी खुद की गर्दन काटी, गंभीर रूप से घायल

Sep 24, 2026 - 18:30
0
बहन की शादी में आई महिला की गला रेतकर हत्या:सहारनपुर के नानौता में पति ने भी खुद की गर्दन काटी, गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर के नानौता में बहन की शादी में मायके आई महिला की गुरुवार शाम 5 बजे हत्या कर दी गई। घटना के बाद उसका पति भी गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति के साथ शामली जिले से नानौता स्थित मायके आई थी। इसी दौरान पति उसे घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। कुछ देर बाद कमरे में महिला के घायल होने की जानकारी सामने आई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की स्थिति की जानकारी ली। पति भी गंभीर रूप से घायल पुलिस के अनुसार, महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति ने अपनी गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User