मथुरा में जर्जर मकान का छज्जा गिरा:बाजार में आवाजाही के बीच बाल-बाल बचे राहगीर, नगर निगम पर उठे सवाल

Oct 17, 2026 - 18:33
0
मथुरा में जर्जर मकान का छज्जा गिरा:बाजार में आवाजाही के बीच बाल-बाल बचे राहगीर, नगर निगम पर उठे सवाल
मथुरा शहर के स्वामी घाट क्षेत्र में शनिवार को पुराने और जर्जर मकान का छज्जा गिरने की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में छज्जा गिरने की घटना दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह मकान प्रमोद कुमार और बालमुकुंद का पुश्तैनी मकान है। जिस समय छज्जा गिरा, उस दौरान बाजार में लोगों का आवागमन जारी था। गनीमत रही कि छज्जे का हिस्सा किसी राहगीर के ऊपर नहीं गिरा और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुराने भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में अचानक छज्जा गिरने से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। यदि छज्जे का मलबा किसी राहगीर या दुकानदार के ऊपर गिर जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के दौरान लोगों की आवाजाही होने के बावजूद किसी को चोट नहीं आई, जिसे स्थानीय लोग राहत की बात मान रहे हैं। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।लोगों का कहना है कि शहर के पुराने इलाकों में कई मकान काफी समय से जर्जर हालत में हैं।ऐसे भवनों के छज्जे, दीवारें और अन्य हिस्से कभी भी गिर सकते हैं। इसके बावजूद यदि समय रहते इनकी पहचान कर आवश्यक कदम नहीं उठाए जाते,तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन शहर में जर्जर भवनों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाए।खतरनाक स्थिति वाले मकानों का सर्वे कराकर भवन स्वामियों को मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएं। जिन भवनों के हिस्से राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं,उनके संबंध में तत्काल सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की जाए। सूचना पर पहुंचा प्रशासन, जर्जर हिस्सा हटाया छज्जा गिरने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से मकान के जर्जर हिस्से को ध्वस्त कराया गया। हालांकि, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User