बहराइच के होटल में युवक-युवती के शव लटके मिले:कई दिनों से कमरा नंबर 201 में ठहरे थे, एसपी मौके पर पहुंचे

Oct 01, 2026 - 21:49
0
बहराइच के होटल में युवक-युवती के शव लटके मिले:कई दिनों से कमरा नंबर 201 में ठहरे थे, एसपी मौके पर पहुंचे
बहराइच में गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के अवध कैलाश होटल के कमरा नंबर 201 में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। दोनों पिछले कई दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान मृतका की पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी पिंकी के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की पहचान श्रावस्ती निवासी रिंकू के रूप में बताई गई है। दोनों के बीच क्या संबंध था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कमरे में मिले दोनों के शव बताया जा रहा है कि युवक और युवती कई दिनों से होटल के इसी कमरे में ठहरे हुए थे। गुरुवार शाम होटल में उनके शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलने पर होटल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। मौत की वजह जांच के बाद होगी साफ पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। युवक और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। पुलिस दोनों के बीच संबंध और होटल में उनके ठहरने से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User