बहराइच के पंडित-पुरवा में तालाब में मिला युवक का शव:घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में मंगलवार सुबह तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश पुत्र भगौती के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रमेश सोमवार देर रात घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह रमेश के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पास स्थित तालाब में उनका शव उतराता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया सूचना मिलने पर जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रमेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)