यूपी बोर्ड की नामावली जनरेट करने में आ रही दिक्कत:कक्षा 9 से 12 तक के अग्रिम पंजीकरण में परेशानी, अपर सचिव ने जारी किया पत्र

Oct 20, 2026 - 12:32
0
यूपी बोर्ड की नामावली जनरेट करने में आ रही दिक्कत:कक्षा 9 से 12 तक के अग्रिम पंजीकरण में परेशानी, अपर सचिव ने जारी किया पत्र
जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण और नामावली जनरेट करने की प्रक्रिया में परेशानी आ रही है। इस संबंध में वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने पत्र जारी किया है। कुछ प्रधानाचार्यों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद फोटोयुक्त नामावली जनरेट या डाउनलोड नहीं हो पा रही है। पत्र के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानाचार्यों को छात्रों की फोटोयुक्त नामावली डाउनलोड करनी है। इसके बाद इसे वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय भेजना है। हालांकि, पोर्टल पर कुछ विसंगतियों के कारण नामावली तैयार करने में दिक्कत सामने आ रही है। शुल्क, चालान और डुप्लीकेट पंजीकरण की समस्या नामावली जनरेट नहीं होने की प्रमुख वजहों में निर्धारित शुल्क से कम धनराशि जमा करना या चालान अपलोड नहीं करना शामिल है। पत्र में कहा गया है कि यदि सही शुल्क जमा करने के बाद भी पोर्टल पर त्रुटि दिखाई दे रही है, तो चालान के साथ संबंधित विवरण अपडेट किया जाए। डुप्लीकेट पंजीकरण की स्थिति में जिस विद्यालय में छात्र पढ़ाई नहीं कर रहा है, वहां से उसका विवरण डिलीट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, छात्रों की फोटो अपलोड करने का विकल्प भी पोर्टल पर उपलब्ध है। दशहरा के बाद नामावली जमा करने की तैयारी राजा श्रीकृदत्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे और नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश सिंह ने बताया कि नामावली जनरेट करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि दशहरा के बाद नामावली जमा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User