दखिना टोल प्लाजा पर हुए एक्सीडेंट का CCTV आया सामने:रायबरेली में हवा में उछले थे ऑक्सीजन सिलेंडर, 2 की हुई थी मौत

Oct 20, 2026 - 12:32
0
दखिना टोल प्लाजा पर हुए एक्सीडेंट का CCTV आया सामने:रायबरेली में हवा में उछले थे ऑक्सीजन सिलेंडर, 2 की हुई थी मौत
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दखिना टोल प्लाजा के पास तीन दिन पहले हुए एक हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इस हादसे में ऑक्सीजन सिलेंडर से लदी एक पिकअप टोल लेन के डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में लदे सिलेंडर हवा में उछलकर सड़क पर दूर तक बिखर गए। पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई हादसा निगोहां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुआ था। इस हादसे में पिकअप चालक इंद्रजीत पटेल (55) और परिचालक रमेशचंद्र की मौत हो गई थी। दोनों लखनऊ से ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाकर प्रयागराज जा रहे थे। दखिना टोल प्लाजा के पास वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर से पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया था और दोनों के शव केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निकाला हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल निगोहां थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। हादसे के बाद हाईवे पर बिखरे सिलेंडरों को हटाकर ट्रैफिक फिर से शुरू किया गया था। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जौनपुर और प्रयागराज के रहने वाले थे मृतक पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले पिकअप चालक की पहचान 43 वर्षीय इन्द्रदेव पटेल के रूप में हुई है। वह जौनपुर के रहने वाले थे। वहीं, पिकअप में उनके साथ मौजूद 46 वर्षीय रमेश प्रयागराज के निवासी थे। दोनों ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User