झांसी में रिटायर्ड टीचर से 96.31 लाख का साइबर फ्रॉड:शेयर बाजार में मोटा मुनाफा का झांसा दिया, फंड समेत बैंक में जमापूंजी भी गवांई

Oct 10, 2026 - 10:44
0
झांसी में रिटायर्ड टीचर से 96.31 लाख का साइबर फ्रॉड:शेयर बाजार में मोटा मुनाफा का झांसा दिया, फंड समेत बैंक में जमापूंजी भी गवांई
झांसी में साइबर ठगों ने रिटायर्ड टीचर से 96.31 लाख रुपए की ठगी कर ली। उनको शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का वादा किया। झांसे आकर पीड़ित रिटायरमेंट पर मिला फंड और बैंक में जमा जिंदगीभर की पूंजी गवां बैठा। ठगी का एहसास होने पर टीचर सदमे में आ गए। उन्होंने तुरंत नेशनल साइबर पोर्टल पर सूचना दी। साथ ही साइबर थाने पहुंचकर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब पुलिस खाते से निकले पैसों की कड़ी तलाशने में जुटी है। फेसबुक के जरिए ठगों ने लगाई सेंध सिविल लाइंस निवासी श्याम शंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह इसी साल 2026 में टीचर पद से रिटायर्ड हुए थे। फेसबुक से उनको नुवामा एएमसी नेम कॉग्निटिव इंजन ग्रुप नामक संस्था का पता चला। जानकारी शेयर होने पर एक महिला ने मीरा अय्यर नाम बताते हुए उनसे संपर्क किया।उसने खुद को सेबी पंजीकृत बताया। उसके बताए नंबर को ऑनलाइन तलाशने पर वह सही निकला। इससे उनको भरोसा हो गया। उसके बताए बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से उन्होंने कुल 72,33,894 रुपए ट्रांसफर कर दिए। उनको एक एप डाउनलोड कराने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। कई शेयर एवं आईपीओ में निवेश कराया गया। कुछ समय बाद पैसा निकालने की कोशिश करने पर ग्रुप से रिमूव कर दिया। एक्सिस बैंक की साइट का डिजाइन उसी बीच के-9 एक्सिस सेक्युरिटी नामक पेज के सहारे भी आईपीओ एवं शेयर बाजार में 18 अगस्त से 19 सितंबर के बीच पैसा लगाया। उनका कहना है कि साइट पर एक्सिस बैंक की डिजाइन देखकर उन्होंने इसमें 23,98,025 रुपए जमा कर दिए। पैसा बाहर निकालने की कोशिश करने पर ग्रुप से हटा दिया। दो अलग-अलग प्लेटफार्म से उनसे 96,31,919 रुपए की ठगी की गई। निरीक्षक सत्येंद्र यादव के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनके खाते से निकले पैसों की कड़ी तलाशी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User