बहराइच में भारी बारिश के कारण कल स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक की छुट्टी, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
बहराइच में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के अगले तीन दिन के अलर्ट को देखते हुए शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शुक्रवार सुबह से जिले के कई इलाकों में तेज बारिश जारी है, जिससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगह हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद प्रशासन ने बारिश और खराब मौसम को देखते हुए शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। यह आदेश सरकारी और गैर सरकारी दोनों स्कूलों पर लागू रहेगा। प्रशासन ने स्कूलों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। नदियों और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी डीएम ने लोगों से नदियों और पानी जमा होने वाले स्थानों के पास बिना जरूरत नहीं जाने की अपील की है। अभिभावकों से छोटे बच्चों को नदियों, नालों, गड्ढों और अन्य जलस्रोतों के आसपास न जाने देने को कहा गया है। जलभराव से आवागमन प्रभावित लगातार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में पानी भर गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)