डीडीयू गोरखपुर में फार्मासिस्ट दिवस आयोजित:विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता; सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य

Sep 25, 2026 - 19:40
0
डीडीयू गोरखपुर में फार्मासिस्ट दिवस आयोजित:विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता; सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य
गोरखपुर में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का दो दिवसीय आयोजन 24 एवं 25 सितंबर 2026 को उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” अर्थात “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” रही। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस, 24 सितंबर 2026 को ओरल प्रेजेंटेशन, लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, फार्मासिस्ट शपथ समारोह एवं जागरूकता रैली आयोजित की गई। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 25 सितंबर 2026 को आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कुलसचिव, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. एस. एन. तिवारी, प्रो. सोम शंकर दुबे, प्रो. शांतनु रस्तोगी एवं डॉ. मनीष श्रीवास्तव सहित संस्थान के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो. अमित कुमार निगम ने की। मुख्य समारोह के अंतर्गत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता, डेंटल चेक-अप एवं जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रस्तुति, मॉडल प्रस्तुति तथा औषधीय पौधों की HD फोटोग्राफी जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुतियों के माध्यम से फार्मेसी तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किए गए। डॉ. रजनीश पांडेय, MDS इम्प्लांटोलॉजिस्ट एवं पूर्व सरकारी डेंटल सर्जन, सदस्य IDA ने दंत स्वास्थ्य से संबंधित विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। इसके पश्चात डॉ. संगम सिंह, MD मेडिसिन एवं DM न्यूरोलॉजिस्ट, BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. सरिता सिंह, राज किशोर, बी. पी. सिंह, आशीर्वाद जैसवाल, अभय, लाल, डॉ. विशाल, गौरीश नारायण सिंह, डॉ. अनुराग गौतम, सनोबर परवीन, डॉ. अजय यादव, डॉ. बिंदु, अवधेश मिश्रा, अभिनव सिंह, डॉ. शिख, हरिकेश मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User