बहराइच में दो मुठभेड़, जाबिर के बाद नसीम भी गिरफ्तार:नानपारा में पैर में गोली लगने से घायल, दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Oct 20, 2026 - 07:17
0
बहराइच में दो मुठभेड़, जाबिर के बाद नसीम भी गिरफ्तार:नानपारा में पैर में गोली लगने से घायल, दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
बहराइच में सोमवार रात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मुठभेड़ों में दो शातिर बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। बौंडी क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल जाबिर के फरार साथी नसीम उर्फ ठेकेदार को नानपारा पुलिस ने देर रात बंजरिया नहर के पास मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बौंडी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान जाबिर का साथी निसार उर्फ नसीम सेंट्रो कार से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं। देर रात करीब दो बजे नानपारा कोतवाल गुरुसेन सिंह पुलिस टीम के साथ बंजरिया नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार रोकने का प्रयास किया तो चालक कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नसीम उर्फ ठेकेदार पुत्र निसार निवासी चंदौसा कला, थाना ईसानगर, लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। उसके कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस, सेंट्रो कार, पीली-सफेद धातु के जेवरात और नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार नसीम पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह ईसानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में उसने बहराइच समेत अन्य जिलों में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। मौके पर पहुंचे एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User