शिक्षकों के अधिकारों का मुद्दा:शिक्षकों के बीच पहुंची टीम, मतदान करने की अपील की
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार ऋतिका दुबे के समर्थन में लाल साहब यादव ने अपनी टीम के साथ विभिन्न गांवों का दौरा कर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने रूहीपुर, नसीरपुर, फरीदपुर, जखनिया और हंसराजपुर सहित कई गांवों में शिक्षकों से मुलाकात कर ऋतिका दुबे के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लाल साहब यादव ने कहा कि ऋतिका दुबे शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की उपाध्यक्ष हैं और शिक्षकों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रही हैं। इस दौरान टीम ने शिक्षकों से समर्थन मांगा। अभियान में डॉ. जनक कुशवाहा, राजीव सिंह, कामेश्वर प्रसाद, उदय प्रताप सिंह, शैलेश मिश्रा, मु. आरिफ और शाहित सहित कई शिक्षक नेता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)