लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग दो शव मिले:महिला की शिनाख्त हुई, मानसिक रूप से कमजोर थी; युवक की शिनाख्त में जुटी जीआरपी
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मानखेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि निगोहां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन गुजरने के बाद एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और जीआरपी दोनों मामलों की जांच में जुटी हैं। घर से निकली महिला, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव पहली घटना मानखेड़ा के पास की है। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में महिला के पिता रामसनेही ने शव की पहचान अपनी बेटी वंदना के रूप में की। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, मानखेड़ा निवासी वंदना बृहस्पतिवार रात बिना बताए घर से चली गई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर घर से निकल जाती थी। पुलिस को आशंका है कि वंदना ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत की वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। वंदना की शादी वर्ष 2010 में बेनीगंज गांव के एक किसान से हुई थी। वर्ष 2012 में पति से अलगाव होने के बाद से वह मायके में रह रही थी। ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पर मिला युवक का शव दूसरी घटना निगोहां रेलवे स्टेशन की है। शुक्रवार सुबह आदित्यपुर से लखनऊ जा रही 04217 स्पेशल ट्रेन के गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। युवक का सिर धड़ से अलग था। शव की हालत देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।उसने ग्रे रंग की पैंट और कत्थई रंग की बनियान पहन रखी थी। जीआरपी युवक की पहचान कराने में जुटी है।वहीं, दोनों घटनाओं में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)