बहराइच में गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राएं शुरू:बारिश के बीच भक्ति में झूमे श्रद्धालु, सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहे
बहराइच में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राएं शुरू हुईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पुरुष, महिलाएं और युवा भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए सड़कों पर निकले। कई श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए गणपति के जयकारे लगाते नजर आए। 30 से ज्यादा प्रतिमाओं का सरयू में विसर्जन नगर में अलग-अलग पांडालों में स्थापित 30 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को सरयू नदी के झींगा घाट तट पर विसर्जन किया जाना है। इसके लिए पांडालों से प्रतिमाओं के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राएं नगर के छावनी, घंटाघर, पीपल तिराहा, गुदड़ी और बशीरगंज समेत प्रमुख मार्गों से होकर सरयू तट की ओर रवाना हुईं। रास्ते भर श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते रहे।
सरयू तट पर पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन सरयू नदी के तट पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर बप्पा को विदाई देंगे। बारिश के बावजूद शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। पुलिस बल तैनात, यातायात पर भी नजर गणेश प्रतिमाओं के शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों और विसर्जन स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शोभायात्राओं के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रशासन की नजर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)