मेरठ में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान:कॉलेज परिसर में छात्राओं ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और सफाई का संकल्प

Sep 25, 2026 - 19:24
0
मेरठ में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान:कॉलेज परिसर में छात्राओं ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और सफाई का संकल्प
मेरठ में आईएनएम पीजी कॉलेज में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में छात्राओं और महाविद्यालय परिवार ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का संयोजन रेंजर लीडर डॉ. कविता गर्ग ने किया। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. दीप्ति कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. ममता सिंह, अमित कुमार, डॉ. नीलम शर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User