सहारनपुर में 2.20 करोड़ की स्मैक पकड़ी:दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से खरीदकर पुड़ियों में बेचते थे

Oct 20, 2026 - 14:59
0
सहारनपुर में 2.20 करोड़ की स्मैक पकड़ी:दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से खरीदकर पुड़ियों में बेचते थे
सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदते थे। इसके बाद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पूछताछ में आरोपियों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले स्मैक तस्करी के मामलों में बरेली का कनेक्शन सामने आता रहा है। अब इस मामले में मुरादाबाद से स्मैक की आपूर्ति किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए 'ऑपरेशन सवेरा' चलाया जा रहा है। थाना मंडी पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 20 अक्टूबर को कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग और गश्त के दौरान बाबालाल दास आश्रम के बाड़े के गेट के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। किसी से 400 ग्राम तो किसी से 250 ग्राम स्मैक मिली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार रेशमा उर्फ अरशी के कब्जे से 400 ग्राम, आसमा उर्फ बोबी से 200 ग्राम, निजाकत उर्फ नज्जी से 250 ग्राम और अब्दुल उर्फ आहत से 250 ग्राम स्मैक बरामद की गई। चारों के पास से एक-एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस इन मोबाइल फोन की मदद से तस्करी से जुड़े संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटा सकती है। छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे स्मैक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति से स्मैक खरीदते थे। उस व्यक्ति का नाम और पता उन्हें मालूम नहीं है। वह स्टेशन के आसपास घूमता हुआ मिल जाता था। वहां से स्मैक लाने के बाद आरोपी उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपियों ने इस काम से अच्छी कमाई होने की बात भी बताई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की आपूर्ति करने वाला व्यक्ति कौन है और वह कहां से मादक पदार्थ लाता है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सहारनपुर में स्मैक की बिक्री करने वाले इन आरोपियों के संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं। निजाकत पर शामली और सहारनपुर में मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में निजाकत उर्फ नज्जी के खिलाफ सहारनपुर और शामली में कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे और पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User