बहराइच में खराब मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट:जनहानि से लेकर फसल नुकसान की सूचना तुरंत देने के निर्देश

Sep 26, 2026 - 16:13
0
बहराइच में खराब मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट:जनहानि से लेकर फसल नुकसान की सूचना तुरंत देने के निर्देश
बहराइच में खराब मौसम, भारी बारिश, बिजली और आंधी-तूफान के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश से जनहानि, पशुहानि, मकान या फसल क्षति, जलभराव, बाढ़ या किसी अन्य घटना की सूचना तुरंत जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को दी जाए। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, संबंधित विभागों के इंजीनियरों, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी और नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। घटनाओं की रिपोर्ट तुरंत व्हाट्सऐप ग्रुप पर दें और कंट्रोल रूम के नंबर 05252-230132 व टोल फ्री नंबर 1077 पर भी सूचना दें। वन विभाग के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार और नगर निकायों के अधिकारियों को आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को तुरंत हटवाकर रास्ते खोलने के निर्देश मिले हैं। जल्द बिजली सप्लाई शुरू तहसील प्रशासन को इलाके का दौरा कर क्षतिग्रस्त मकानों, पशुओं, फसलों व अन्य नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट बनाने को कहा है, ताकि पीड़ितों को जल्द मदद मिल सके। डीएम ने बिजली विभाग को टूटी लाइनों और ट्रांसफार्मरों को ठीक कर जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से खराब मौसम से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने को भी कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User