हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में प्रदर्शनी:सांसद-विधायकों ने किया शुभारंभ, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन
हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई। आज शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग इसका उद्घाटन सांसद अनूप प्रधान, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी, जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाई गई है। प्रदर्शनी का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनकल्याण, सुशासन और विकास के कामों को लोगों तक पहुंचाना है। यह नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से भी जोड़ेगी। इसमें युवाओं की आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, किसानों की कृषि और वंचित वर्ग की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयास दिखाए गए हैं। देश-प्रदेश के विकास कार्य भी प्रदर्शित हैं। लोगों से प्रदर्शनी को देखने की अपील... जनप्रतिनिधियों ने जिले के लोगों से प्रदर्शनी देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की उपलब्धियां और देश के विकास कार्य जाने जा सकते हैं। विकसित भारत-2047 का सपना तभी पूरा होगा, जब हर वर्ग विकास में शामिल होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)