कानपुर में ईंट भट्ठे पर पलटा ट्रक,मजदूर की दबकर मौत:बिहार का रहने वाला था, कोयला लेकर जा रहा था

Oct 17, 2026 - 16:41
0
कानपुर में ईंट भट्ठे पर पलटा ट्रक,मजदूर की दबकर मौत:बिहार का रहने वाला था, कोयला लेकर जा रहा था
कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के जरकला गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीएस ईंट भट्ठे पर ट्रक पलटने से बिहार निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार 17 अक्टूबर को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम जरकला चौकी कुरियां क्षेत्र में स्थित डीएस भट्ठे पर एक ट्रक पलट गया है और उसके नीचे एक व्यक्ति दब गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मृतक भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी पहचान सरजू मांझी पुत्र किशुन मांझी (45 वर्ष), निवासी ग्राम कचना, जिला नवादा, बिहार के रूप में हुई है। ईंट भट्ठे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक कोयला लेकर भट्ठे से जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रक में क्लीनर की तरफ बैठा मजदूर जमीन पर गिर कर उसकी चपेट में आ गया।जिससे वह ट्रक के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर हाइड्रा मशीन मंगवाई गई और ट्रक के नीचे दबी बॉडी को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी सेन पश्चिम पारा मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User