जालौन में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित:कैडेट्स ने सीखा अनुशासन, मिला फायर फाइटिंग और शस्त्र ज्ञान

Oct 12, 2026 - 16:41
0
जालौन में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित:कैडेट्स ने सीखा अनुशासन, मिला फायर फाइटिंग और शस्त्र ज्ञान
जालौन के आटा स्थित एम.जे.एच. महाविद्यालय में 58 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-200 का आयोजन किया गया। इस शिविर में 400 से अधिक कैडेट्स को फायर फाइटिंग, यातायात नियमों, शस्त्र संचालन, शारीरिक प्रशिक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्न सक्सेना के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में सुबह शारीरिक प्रशिक्षण और ड्रिल के बाद सूबेदार सरोज और हवलदार विकास लिम्बु ने कैडेट्स को ड्रिल के इतिहास और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। एडम ऑफिसर कर्नल एसके सिंह के निर्देशन में कालपी अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार नायक ने आग लगने के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। यातायात नियमों का प्रशिक्षण थाना आटा के एएसआई अविनाश मिश्रा और ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर वीर बहादुर सिंह ने दिया। लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र तिवारी ने स्वच्छता पर व्याख्यान दिया। अल्फा और ब्रावो कंपनियों के कैडेट्स को बटालियन सूबेदार मेजर राज कपूर के निर्देशन में शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User